{"_id":"67705d83dce9d3e0760d1606","slug":"fighting-and-firing-in-transaction-dispute-near-collectorate-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-117810-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कलक्ट्रेट के पास लेनदेन के विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कलक्ट्रेट के पास लेनदेन के विवाद में मारपीट, फायरिंग
Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)।
कलक्ट्रेट के पास रुपये के लेनदेन के विवाद में मारपीट हो गई। हॉकी व लाठी-डंडों से हमला कर बोलेरो सवार लोगों पर फायरिंग की गई। गोली लगने से बोलेरो सवार थाना चंदौसी के गांव पतरौआ निवासी नितिन घायल हो गया। वहीं, उसका साथी सचिन के भी चोट आई है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार को कलक्ट्रेट के सटे बड़ा मैदान के पास कुछ लोगों ने बोलेरो सवार लोगों पर हमला कर फायरिंग कर दी। बोलेरो सवार सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी युवक ने उससे किराए पर चलाने को टैंपो लिया था। इसके बाद युवक ने किराया देना बंद कर दिया। इसको लेकर बीते दिनों रुपये देने को लेकर बातचीत भी हुई थी।
शनिवार को पाठकपुर निवासी युवक ने समझौते के लिए उसे बड़ा मैदान के पास बुलाया था। कुछ ही देर में आरोपी के साथी टैंपो व बाइक से हॉकी व लाठी-डंडों लेकर आ गए। आरोपियों ने सचिन व उसके दोस्त नितिन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग भी की। गोली बोलेरो की खिड़की के पार होते हुए चालक नितिन के पैर में जा लगी। वहीं लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। बोलेरो में सवार लोगों के साथ अमरोहा जिले में तैनात ग्राम सचिव भी था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।