फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fighting and firing in old dispute, villagers got shrapnel, woman injured

पुराने विवाद में मारपीट व फायरिंग, ग्रामीण को लगे छर्रे, महिला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing in old dispute, villagers got shrapnel, woman injured
संभल। छछैरा गांव में मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें जमकर मारपीट हुई और फायरिंग की गई। एक ग्रामीण को छर्रे लगे हैं। जबकि ग्रामीण की पत्नी लाठी-डंडे की चोट से घायल हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के छछैरा गांव में इल्यास और फुरकान के बीच मेड़ को लेकर पिछले दस सालों से विवाद चल रहा है। इस मामले में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि फुरकान मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

आरोपी है कि शनिवार की रात फुरकान ने अपने साथी जाहिद, मुस्तलिब और यूसुफ के साथ घर में घुसकर इल्यास के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव में आई इल्यास की पत्नी रुखसाना के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान तमंचे से फायर किया। जिसके छर्रे इल्याज की बाएं हाथ में लगे। जिसमें वह घायल हो गए और उनकी पत्नी रुखसाना भी घायल हो गईं। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानलेवा हमला व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed