फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Fight in love affair.. girl father was attacked, lover family members had attacked him Sambhal

UP: प्रेम-प्रसंग में मारपीट.. युवती के पिता को पड़ा अटैक, संभल में प्रेमी के घर वालों ने किया था हमला

Thu, 24 Apr 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:15 AM IST
सार

असमोली में प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें युवती के चाचा घायल हो गए। घायल भाई को देखकर युवती के पिता को हार्ट अटैक आ गया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर ही है।  है।

विज्ञापन
UP: Fight in love affair.. girl father was attacked, lover family members had attacked him Sambhal
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह प्रेस-प्रसंग के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें युवती के चाचा घायल हो गए। भाई को घायल देखकर युवती के पिता को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन का पड़ोस के युवक प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में कई बार प्रेमी युगल के निकाह की सहमति बनी, लेकिन उसके पिता नहीं माने। जिस पर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी होने पर मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में समझौता हो गया। बुधवार को युवती के चाचा और कुछ अन्य लोग प्रेमी युवक के घर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट में युवती के चाचा और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में युवती के चाचा घर पहुंचे तो भाई को घायल देखकर युवती के 50 वर्षीय पिता को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमोली थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला था। युवती के परिजन युवक के घर शिकायत करने गए थे। इसी दौरान मारपीट में युवती के चाचा घायल हो गए। भाई को घायल देखकर युवती के पिता को सदमा लगा है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि सदमे में ही उनकी मौत हुई है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed