Sambhal: राजा का मझोला में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग में पांच लोग जख्मी, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
संभल में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच फायरिंग होने से पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों ने पूछताछ की है।
विस्तार
बहजोई के गांव राजा का मझोला में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पर लाठी डंडों से मारपीट कर फायर झोंक दिए। इससे एक पक्ष के ओमपाल समेत उसकी पत्नी रामप्यारी, बेटी अनारकली व बेटे रामगोपाल छर्रे लगने से जख्मी हो गए हैं।
छोटे भाई की पत्नी रेशमवती के लाठी डंडे से चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। घायलों का सीएससी बहजोई में उपचार हो रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उस समय उनकी बेटी को अपने ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर लिया था, जब वह खेत से घास लेने गई थी।
बेटी की जानकारी करने खेत पर पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
मारपीट के मामले में समझौता न करने पर मारी गोली
संभल कोतवाली क्षेत्र के आलम सराय में अजय कुमार (40) पर मोहल्ला निवासी तीन लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने फायर किए। इसमें वह छर्रे लगने से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि 11 जनवरी को एक दावत में उनका मोहल्ला निवासी लोगों से विवाद हो गया था। जिसमें उनके साथ मारपीट की थी। मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा था। शनिवार की रात आरोपी पक्ष के तीन लोग घर में तमंचा लेकर घुस आए। मारपीट के बाद फायर किया। इसमें वह घायल हो गए।
कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी घायल से की गई है। छर्रे पेट में लगे हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।