फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight between two parties, case filed against ten

Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट, दस पर केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, case filed against ten
धनारी।
विज्ञापन

गांव उधरनपुर अजमत नगर में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव उधरनपुर अजमत नगर निवासी ओमवती ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रविवार शाम पांच बजे वह घर से गोबर डालने घेर पर जा रही थी। तभी गांव के ही लटूरी और उसके बेटे उमेश, महेश व धीरेंद्र ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पिता और उसके तीनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष के उमेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि महिला के पति जगपाल की अपने सगे भाई राजेश कुमार के साथ लड़ाई हो रही थी। दोनों भाई झगड़ा करते करते उसके घर में घुस आए और पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अपने परिवार के काली, मोहर पाल और दो अज्ञात लोगों को बुला लिया और पीड़ित और उसके भाई धीरेंद्र सिंह को लाठी डंडों से पीटा। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के चारों आरोपियों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


शांतिभंग में कार्रवाई
धनारी। रंगशाला में डांस करने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी बाबू राम गौतम ने बताया कि गांव मझोला फतेहपुर में रविवार को बरात में रंगशाला का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गांव निवासी नेक सिंह के साथ गांव के ही गुलशन ने मारपीट कर दी। जिसमें नेक सिंह घायल हो गया। घायल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed