फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight between two parties at the registry office, the matter reached the police

रजिस्ट्री कार्यालय पर दो पक्षों में मारपीट, मामला पुलिस तक पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties at the registry office, the matter reached the police
संभल। रजिस्ट्री कार्यालय पर दो पक्षों में गाली-गलौच के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। विवाद करने में लगे लोगों को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले गई। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन अब समझौते के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय पर बुधवार को नखासा मोहल्ले के आफताब गए हुए थे। मोहल्ला डूंगर सराय के अनस भी किसी काम से रजिस्ट्री कार्यालय आए थे। यहां पर एक दूसरे के बीच गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को कोतवाली ले गई। मारपीट में जख्मी होने पर अनस को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में आफताब और अनस ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं। अनस का कहना है कि आफताब ने रुपयों के तकादा किए जाने से खिन्न होकर पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। वहीं, आफताब का कहना है कि अनस हजरतनगर गढ़ी थाने में तहरीर दी गई को वापस लेने का दवाब बना रहे हैं जिसे लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। कोतवाल पंकज लवानिया का कहना है कि दोनों पक्ष कोतवाली में हैं, लेकिन किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। सरकारी कार्यालय पर विवाद करने के मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed