फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fight and stone pelting over election

मस्जिद के बाहर खड़ी भीड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में पथराव, पुलिस पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fight and stone pelting over election
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जारई गेट में दो पक्षों में पथराव हो गया। इससे अफरा तफरी का माहौल बना। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव कर रहे लोग भाग गए। यह बवाल भीड़ एकत्र होने का विरोध करने पर किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को रात साढ़े सात बजे करीब मोहल्ला सीकरी गेट स्थि त एक मस्जिद के बाहर कुछ युवाओं की भीड़ खड़ी थी। मोहल्ला कुरैशियान निवासी मस्जिद के मुतवल्ली बदरे आलम पुत्र इकबाल ने भीड़ एकत्र होने का विरोध किया। इसी बात पर कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन

गाली गालौज के बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। दो पक्षों में पथराव के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मुतवल्ली की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। इस पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed