फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fifty bee boxes burnt due to fire, loss of about two lakhs

आग लगने से मधुमक्खी की पचास पेटी जलकर खराब, करीब दो लाख का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fifty bee boxes burnt due to fire, loss of about two lakhs
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना में मंगलवार की दोपहर मधुमक्खी की पेटी में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसानों के साथ मिलकर बमुश्किल आग को काबू में किया लेकिन 50 पेटी मधुमक्खी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

हयातनगर गांव बबैना में पांच वर्ष से बहनोई के घर पर कुढ़फत्तेहगढ़ मुड़िया निवासी कुलवंत सिंह रह कर मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहा है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे मधुमक्खी की पेटी में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को मिली। किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। फिर भी 50 मधुमक्खी जलकर नष्ट हो गईं। मधुमक्खी की पेटी को रखे हुए तीन महीने हो गए थे। किसान अग्निकांड में लाखों की क्षति का कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed