फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fifteen days late the student's head got

पंद्रह दिन बाद मिला छात्र का सिर

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fifteen days late the student's head got
demo pic - फोटो : अमर उजाला
धनारी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर पंद्रह दिन पहले संस्कृत महाविद्यालय के छात्र का सिर विहीन धड़ मिला था। मौके पर सिर की तलाश कई दिन तक की गई थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को घटना स्थल से करीब 25 मीटर दूर बोरी में लिपटा हुआ सिर मिल गया। उसको जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सिर मिलने से जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। परिजन इसको शुरू से ही हत्या बता रहे हैं, जबकि जीआरपी इसे दुर्घटना मान रही है।

धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी मुनीश कुमार शर्मा का अट्ठारह वर्षीय पुत्र राम बाबू शर्मा संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री का छात्र था। पांच दिसंबर को वह घर से फीस जमा करने गया था। छह दिसंबर की सुबह उसका सिर विहीन शव रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला था। जीआरपी व परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सिर की तलाश की थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिला था। पुलिस ने धड़ का पोस्टमार्टम कराकर बताया कि छात्र की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। सिर ट्रेन के साथ ही चला गया होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को 15 दिन बाद घटना स्थल से 25 मीटर दूर महिला धनदेवी ने बोरी में लिपटा सिर देखकर शोर मचा दिया। जीआरपी ने सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी भी जीआरपी इसे हत्या मानने को तैयार नहीं है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जबकि परिजन घटना के दिन से ही इसको हादसा मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इसको हत्या बताकर आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का सवाल है कि तलाश के बावजूद सिर पंद्रह दिन बाद अचानक यहां कैसे आया? यदि ट्रेन से कटा तो बोरी में किसने लपेटा ? पंद्रह दिन तक सिर किसके पास और कहां रहा ? इन सवालों के जवाब तो तभी मिल सकेंगे, जब जीआरपी इसे हत्या का मामला मानकर तफ्तीश करेगी। परिजनोें ने न्याय न मिलने पर बड़े स्तर पर आंदोलन-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed