{"_id":"68f9442ea3e57755e10aefdb","slug":"fierce-fighting-between-two-parties-in-akbarpur-seven-accused-arrested-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123893-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अकबरपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अकबरपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में मंगलवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चले लाठी-डंडे में कई लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
मंगलवार रात गांव अकबरपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इस दौरान झगड़ा कर रहे लोग एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे और लाठी-डंडों से एक दूसरे को मारने लगे। सूचना पर आई पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने मौके से नीरज, विश्वनाथ, रवि, हरीश, धर्मपाल, विजय और विष्णु को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और पुलिस बल एहतियातन तैनात किया गया है।