फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever outbreak in village Shahzadi Sarai

गांव शहजादी सराय में बुखार का प्रकोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in village Shahzadi Sarai
संभल। शहर से सटे गांव शहजादी सराय में वायरल बुखार का प्रकोप है। कुल आबादी 4500 की है। इसमें से आधे से ज्यादा लोग बीमार हैं। किसी को टाइफाइड है तो किसी को वायरल। डेंगू और मलेरिया के भी कई मरीज हैं। बीमार लोग अपना उपचार संभल के निजी अस्पतालों में करा रहे हैं। जबकि कुछ मुरादाबाद में भी भर्ती हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले शिविर लगाया था, लेकिन अब कोई शिविर नहीं लग रहा है। ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सकों से ही उपचार कराने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का दावा है कि कई लोगों की मौत बुखार से हुई है। उनका कहना है कि गांव में पिछले एक महीने से बुखार का प्रकोप है। अब यह प्रकोप इतना बढ़ गया है कि हर एक परिवार में कई-कई लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

एक युवक की बुखार से मौत होने की जानकारी है। अन्य लोगों की मौत अन्य बीमारी के चलते भी हुई है। बुखार का प्रकोप तो गांव में है। इसलिए ही फॉगिंग कराई जा रही है। सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरपाल सैनी, ग्राम प्रधान, शहजादी सराय
मेरे परिवार में चार लोग हैं सभी बुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सकों से ही उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर नहीं लगा है। निजी अस्पताल से लोग आते हैं और अपना उपचार कराते हैं। गांव के नालों में कीचड़ भरी है। सफाई बेहतर नहीं है।
रूप किशोर, ग्रामीण
चार दिन से बुखार आ रहा है। जांच कराई है तो डेंगू बुखार होने की जानकारी मिली है। परिवार में अन्य कई लोग बीमार हैं। निजी चिकित्सक से ही उपचार करा रहे हैं। कई लोगों की गांव में बुखार से मौत भी हो चुकी है।
पवन कुमार, ग्रामीण
पांच दिन से बुखार आ रहा है। जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम आई हैं। निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे हैं। गांव में काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर नहीं लगा है तो मजबूरन निजी चिकित्सकों से ही उपचार करा रहे हैं।

राधा, ग्रामीण
शहजादी सराय में एक सप्ताह पहले ही शिविर लगवाया था। अब जानकारी मिली है तो शिविर फिर से लगवाया जाएगा। जिससे बुखार पर काबू किया जा सके।
डा. मनीष अरोड़ा, सीएचसी प्रभारी, संभल
गांव किसौली में नहीं लगा शिविर, गुरुवार को मिले थे पांच डेंगू और 69 बुखार पीड़ित मरीज
संभल। गांव किसौली में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाया गया। जबकि गांव में डेंगू से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं। पांच मरीज गुरुवार को मिले थे। शुक्रवार को भी गांव के लोग झोलाछाप चिकित्सक या संभल व बहजोई के निजी अस्पतालों से उपचार कराने पहुंचे। इस गांव में दो सप्ताह से बुखार का प्रकोप है। दस लोगों की बुखार के चलते ही मौत हो गई है। गुरुवार को पवांसा सीएचसी की टीम ने शिविर लगाया था तो 69 मरीज बुखार से पीड़ित मिले थे। इसमें पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गांव में ज्यादातर लोग बीमार हैं और फैली गंदगी इसका बड़ा कारण भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed