{"_id":"634f155c281bec10e06b4d94","slug":"fever-outbreak-in-chimiyavali-more-than-300-people-sick-sambhal-news-mbd4448085138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिमियावली में बुखार प्रकोप, 300 से अधिक लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिमियावली में बुखार प्रकोप, 300 से अधिक लोग बीमार
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संभल क्षेत्र के गांव चिमियावली में बुखार का कहर है। पंद्रह दिन से यह कहर ग्रामीणों पर सितम ढहा रहा है। एक परिवार में चार से पांच सदस्य तक बीमार हैं। वर्तमान में गांव में 300 से अधिक लोग बीमार हैं। इनमें से ज्यादातर झोलाछाप से उपचार कराने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कोई शिविर नहीं लगाया है। लोगों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर दवा दें तो कुछ राहत मिल सकती है।
संभल क्षेत्र के महमूदपुर मालिनी, हजरतनगर गढ़ी और ईसापुर सुनवारी के बाद चिमियावली में बुखार ने कहर बरपाया है। डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया के रोगी ज्यादा हैं। जयपाल सिंह के घर पांच लोग बुखार से पीड़ित हैं। मीनू, शीतल पुत्री जयपाल सिंह और उनकी पत्नी भागवती का उपचार घर में ही चल रहा है, जबकि दो पुत्र ललित और दिनेश का इलाज संभल के निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी को पांच दिन से बुखार आ रहा है।
रोहताश पुत्र महीपाल सिंह और उनकी मां हरवती, भाई सतीश, बहन मालवती भी बुखार से पीड़ित हैं। रानू कुमार पुत्र राजा राम की रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण आए हैं। इनकी भाभी रेखा देवी, भतीजी हेमलता और दीपमाला व भाई हरज्ञान सहित पांच लोग बुखार से पीड़ित हैं। सुमित्रा पत्नी लाखन सिंह, लक्ष्मी देवी पत्नी नो सिंह की जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण आए हैं। लक्ष्मी के बेटे की बहू विनीता और पोती पारुल को भी बुखार है। भूरा पुत्र नेमपाल सिंह, भूरा की भाभी गायत्री, पिता नेमपाल सिंह, भूरा की पत्नी भावना और भाभी कुसुम समेत पांच लोग बुखार से पीड़ित हैं। जावेद पुत्र आले हसन, गुड्डू और राशिद के चार बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं। शबे नूर पुत्री लतीफ और गुलाफ्शां पुत्री शफीक को भी कई दिन से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
चिमियावली गांव में शिविर लगाया जा चुका है। प्रधान से समन्वय बनाकर बीमार लोगों का उपचार कराया गया है। उन्हें दवा दी गई है। प्रधान ने गांव में कोई मरीज नहीं होने के बाबत पत्र दिया है। यदि फिर भी कोई मरीज शेष रह गए हैं तो एक शिविर और लगवा दिया जाएगा। -डॉ.मनीष अरोरा, चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संभल