फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Festival of colors celebrated with Holika Dahan

होलिका दहन के साथ मची रंगों के त्योहार की धूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Festival of colors celebrated with Holika Dahan
संभल। जिले में 1017 स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन किया गया। विधि विधान से होलिका में अग्नि प्रज्वलित कर जौ, गेहूं बाली व गन्ने को भूना और होली की परिक्रमा लगाई। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। छोटे ने अपने बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। होलिका दहन कर बुराई को भस्म कर रही लपटों में जौ भूनकर अनाज की फसल के आगाज का जश्न भी मनाया। एक दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन

रंगों का त्यौहार होली का उत्साह बृहस्पतिवार से दिखने लगा था। संभल में रात 9.20 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया। नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी, दुर्गा कालोनी, बरेली सराय सरथल चौकी, मैंथा बाजार, सुनारों वाली गली, रामलीला मैदान समेत जिले भर में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। कोतवाली संभल क्षेत्र में 36, हयातनगर व सरायतरीन क्षेत्र में 47, नखासा थाना क्षेत्र में 65, हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में 67 और असमोली थाना क्षेत्र में 74 स्थानों समेत चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, जुनावई और रजपुरा होलिका दहन हुआ। इसके अलावा चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, जुनावई और रजपुरा समेत जिले भर में होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

जौ की बालियां व गन्ने की जमकर हुई खरीदारी
संभल। होली पर जौ की बालियां और गन्ना की खरीदारी जमकर हुई। लोग सुबह से ही पूजन के लिए बाजारों से जौ की बालियां व गन्ने खरीदकर लाते दिखाई दिए। एक गन्ना जहां 10 से 15 रुपये में मिला, वहीं पर जौ की पांच से 11 बालियां 15 से 20 रुपये में बिकी। लोगों ने पूजन के लिए पांच, सात व 11 बालियां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने की होलिका की पूजा
संभल। नगर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित पंचायत घर के पास महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना की। इसके अलावा मोहल्ला कोटपूर्वी, सरथल चौकी, शहजादी सराय बरेली सराय, चौधरी सराय, सरायतरीन व हयातनगर में भी महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। वहीं युवाओं ने जगह-जगह पर डीजे लगाए। इस दौरान बच्चे व युवा होली के गीतों पर झूमते नजर आए। युवाओं ने एक-दूसरे के गले मिल होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed