फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Female stone pelter sent to jail: DM was the target during Sambhal violence, police arrests on basis of photos

महिला पत्थरबाज को जेल: संभल हिंसा के दाैरान निशाने पर थे डीएम, फोटो-वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही गिरफ्तारी

Tue, 07 Jan 2025 03:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के बवाल में शामिल लोगों को पकड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस सभी आरोपियों की फोटो और वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी कर रही है। अब तक 53 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
Female stone pelter sent to jail: DM was the target during Sambhal violence, police arrests on basis of photos
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी महिला जिकरा को जेल भेजा है। आरोपी महिला ने 24 नवंबर को कमिश्नर और डीआईजी पर पत्थरबाजी की थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी महिला भाग गई थी। पत्थरबाजी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। अब पुलिस ने फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। बवालियों को जामा मस्जिद से खदेड़ा तो उपद्रवियों ने नखासा तिराहे पर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। इसी दौरान कई वाहनों को फूंक दिया था।
विज्ञापन


नखासा तिराहे से उपद्रवी खदेड़ने के बाद हिंदूपुरा खेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान हिंदूपुरा खेड़ा में कमिश्नर, डीआईजी के सामने ही पत्थरबाजी की गई थी। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। मौके से तीन महिलाएं गिरफ्तार की गई थीं। जिकरा भागने में कामयाब हो गई थी। फोटो के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Female stone pelter sent to jail: DM was the target during Sambhal violence, police arrests on basis of photos
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर किया गया था हमला

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान शुरू हुए बवाल में पहला हमला पुलिस पर जामा मस्जिद के पास हुआ था। इसके बाद नखासा तिराहा और फिर हिंदूपुरा खेड़ा में भी पुलिस पर हमला किया गया था। हिंदूपुरा खेड़ा में एसपी पर गोली चला दी थी। जिसमें एसपी बाल-बाल बचे थे। आरोपी की पहचान मोहल्ला दीपा सराय निवासी शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन के रूप में हुई थी। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी इलाके में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया पर भी पत्थरबाजी की गई थी। जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।

Female stone pelter sent to jail: DM was the target during Sambhal violence, police arrests on basis of photos
संभल में बवाल - फोटो : संवाद

91 आरोपियों के गैरजमानती वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू

24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट की प्रक्रिया शुरू करा रही है। इसके बाद पुलिस फिर से तलाश करेगी। और आरोपी हाथ नहीं आते हैं तो इनाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही कुर्की भी प्रक्रिया शुरू होगी।

Female stone pelter sent to jail: DM was the target during Sambhal violence, police arrests on basis of photos
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि गैर जमानती वारंट के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी की थी। जिसमें 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने जगह-जगह वाहनों को भी फूंक दिया था। इन आरोपियों की तलाश वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई है।

Female stone pelter sent to jail: DM was the target during Sambhal violence, police arrests on basis of photos
संभल में बवाल - फोटो : संवाद

91 आरोपी ऐसे हैं जिनके नाम और पते की जानकारी पुलिस को है लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद इनाम घोषित करने की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा और कुर्की भी कार्रवाई की जाएगी। 

Female stone pelter sent to jail: DM was the target during Sambhal violence, police arrests on basis of photos
संभल हिंसा में शामिल आरोपी। इन पर पुलिस के हथियार लूटने और फायरिंग का आरोप है - फोटो : संवाद

53 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल, 450 की फोटो से तलाश की जा रही

बवाल तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था।

इन तीनों ही स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाई गई थी और फोटो भी लिए थे। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर 450 चेहरे सामने आ चुके हैं। इन आरोपियों की तलाश में एसआईटी लगी है। जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed