{"_id":"6446dc288cbe675f7a04aaeb","slug":"female-lover-adamant-on-living-with-young-man-sambhal-news-c-15-1-125221-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: महिला प्रेमी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी, हठ के आगे मायके व ससुराल पक्ष के लोगों का चकराया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: महिला प्रेमी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी, हठ के आगे मायके व ससुराल पक्ष के लोगों का चकराया सिर
Tue, 25 Apr 2023 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:14 AM IST
सार
महिला की मां की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। सोमवार को महिला ने अपने साथ दो महिला अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला मायके में रहने के दौरान युवक के साथ चली गई थी। सोमवार को महिला अपने साथ महिला दो अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंची और गांव के ही प्रेमी युवक के साथ रहने की बात कही। इस दौरान महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन वर्ष पहले मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिन पहले ही महिला अपने मायके आई थी। 16 अप्रैल को घर पर केवल मां ही मौजूद थी। तो महिला रात आठ बजे घर से गांव के ही प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। आसपास खोजबीन की महिला का कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन जानकारी हुई कि महिला ने गांव के ही युवक के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
महिला की मां की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। सोमवार को महिला ने अपने साथ दो महिला अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंची। जानका3ी होने पर महिला के ससुराल पक्ष व मायके पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। यहां महिला ने पुलिस के सामने गांव के ही प्रेमी युवक के साथ रहने की बात कही। जबकि महिला का मायके वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया। मगर महिला नहीं मानी। इस दौरान कोतवाली में भीड़भाड़ लगी रही।
विज्ञापन