{"_id":"610ae3128ebc3ec1ef27def0","slug":"female-constable-accuses-in-laws-of-assault-for-dowry-chandausi-news-mbd3981670151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। महिला सिपाही ने अपने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप है कि मारपीट से उसकी तबियत बिगड़ गई और डेढ़ माह का गर्भ नष्ट हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सात ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चंदौसी के मोहल्ला के मोहल्ला कैथल गेट निवासी अंशु देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुजफ्फरनगर में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। 24 मई 2021 को उसकी शादी बुढ़ाना वाली गली मुजफ्फरनगर निवासी अक्षय के साथ हुई थी। अक्षय पीएसी में आरक्षी है। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हैं। दहेज के लिए मारपीट करते हैं।
उसके पति बागपत में अपनी पीएसी कंपनी के साथ रुका हुआ है। आरोप है कि हर दूसरे दिन वह मुजफ्फरनगर अपने घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था। मांग अधिक बढ़ने पर उसके पिता व भाई ने ससुरालियों को छह जून को 3.80 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि तीन जुलाई को उसका पति घर आया। खाते से वेतन न निकालकर लाने की बात पर उसके साथ रात भर मारपीट की। सुबह उसने अपनी सास को बताया।
विज्ञापन
आरोप है कि सास, ससुर, देवर, ननद सभी आरोपियों ने एक राय होकर उसकी लात घूसों से पिटाई की। इससे उसकी तबियत खराब हो गई। आरोपियों ने इसी हालत में उसे बाहर निकाल लिया। सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर उपचार कराया और मायके चंदौसी आ गई। बताया कि वह करीब डेढ़ माह की गर्भवती थी।
ससुराल वालों की पिटाई से गर्भ भी नष्ट हो गया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति अक्षय, ससुर वेदप्रकाश, जेठ अजय, देवर अमूल, दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।