फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Female assistant professor accused of using indecent language, video goes viral

Sambhal News: महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Female assistant professor accused of using indecent language, video goes viral
चंदौसी। कक्ष में बैठने से मना करने पर एसएम कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा कॉलेज परिसर में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप है। वहीं किसी ने मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को नोटिस जारी कर सात मार्च तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर मीनाक्षी सागर कॉलेज में प्राचार्य कक्ष से सटे कार्यालय में किसी से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रही हैं। इस मामले में प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह ने महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से कहा गया है कि शनिवार की सुबह सवा दस बजे करीब कॉलेज परिसर में प्राचार्य कक्ष के सामने सार्वजनिक रूप से असंसदीय व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जिससे महाविद्यालय की गरिमा को अत्यधिक ठेस पहुंची है। वीडियो और ऑडियो से इस घटना की पुष्टि की जा चुकी है। इस प्रकार का आचरण महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने पूर्व में भी 25 अक्टूबर 2024 को परीक्षा भवन में किया था। उस समय भी स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिससे स्पष्ट करें कि शनिवार को किसके लिए और क्यों अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मैं वायवा लेने के बाद अपना शैक्षिक कार्य निपटाने के लिए कक्ष में बैठने जा रही थी, लेकिन मुझे कक्ष में बैठने को मना कर दिया। मैंने किसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया है।

मीनाक्षी सागर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसएम कॉलेज चंदौसी
------
महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने बेवजह अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। नोटिस जारी कर सात मार्च तक स्पष्टीकरण मांगा है। समय से स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
डॉ. दानवीर सिंह यादव, एसएम कॉलेज चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed