फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fear of accident due to hanging cables in the streets, department remains unknown

Sambhal News: गलियों में झूलते केबिलों से हादसे की आशंका, विभाग बना अंजान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to hanging cables in the streets, department remains unknown
चंदौसी। बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। शहर के कई गली मोहल्लों की सड़कों पर केबिलों का जाल बिछा पड़ा है। हल्की से हवा चलने से केबिल आपस में टकरा जाते है। जिससे कई बार शॉर्टसर्किट होता है। इसके बाद भी बिजली विभाग ने गलियों में खंभे नहीं लगाए हैं। खंभे न होने की वजह से घरों तक लोगों ने अस्थाई लाइन खींच ली है।
विज्ञापन

चंदौसी में घनी आबादी के इलाकों में केबिलों के गुच्छे मौत की तरह लटक रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की आंखें बंद हैं या शायद वे किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। तमाम मोहल्लों में बिजली के खंभों का अभाव है। ज्यादातर इलाकों में खंभे नहीं होने के कारण सैकड़ों मीटर दूर से घरों को कनेक्शन दिए हैं। जिस वजह से लोग अस्थाई लाइन खींचकर घरों को रोशन कर रहे हैं। शहर के सीकरी गेट, कबीर मोहल्ला, कागजी मोहल्ला, पंचशील कॉलोनी, सरस्वती विहार, गैस गोदाम रोड, लोधियान मोहल्ले में घरों और दुकानों के कनेक्शन एक या दो खंभों पर हैं।
विज्ञापन

इस कारण केबिलों का मकड़जाल फैला है। गर्मी में अधिक लोड के कारण केबिलों के पिघलने से हादसे की आशंका बरकरार है। तंग गलियों में हालात इस कदर हैं कि छह से आठ फीट की ऊंचाई पर लटकते केबिल लोगों के लिए जंजाल बन चुके हैं। केबिलों पर आसानी से हाथ पहुंच जाता है। बंदरों के उत्पाद के चलते कई बार यह केबिल सड़कों व गलियों में भी गिर जाती हैं। तेज हवा चलने पर फाल्ट होने से कई बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed