फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father was cutting tree branch, fell on son, died

पेड़ की शाख काट कर रहे ग्रामीण के बेटे पर गिरी शाख, मौत, सात महीने पहले हुई थी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Father was cutting tree branch, fell on son, died
संभल। एक ग्रामीण के मकान के निर्माण में बाधक बने पेड़ की शाख काटते समय हादसा हो गया। पेड़ की शाख पेड़ के नीचे बैठे युवक पर आ गिरी और मौत हो गई। पेड़ की शाख भी जान गंवाने वाले युवक के पिता द्वारा ही काटी जा रही थी। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे बहजोई थाना क्षेत्र के गांव घासीपुर में पीपल के पेड़ की शाख काटते समय हादसा हो गया। इसमें गांव भवन निवासी सुलेमान के 30 वर्षीय बेटे फरमान उर्फ नन्हे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब फरमान के पिता पेड़ पर बैठे हुए शाख काट रहे थे और फरमान पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान शाख फरमान के सिर पर आ गिरी। गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीण वाहन से बहजोई स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि वह लकड़ी कटान का काम करता है। बुधवार को गांव घासीपुर निवासी ग्रामीण ने पेड़ की शाख काटने के लिए बुलाया था। पेड़ की शाख बड़ी होने के कारण ग्रामीण के मकान का निर्माण रुका हुआ था और दीवार ऊंची नहीं हो पा रही थी। सुबह से ही शाख काटने का काम किया जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फरमान भोजन करने के लिए बाइक से बुलाने गांव घासीपुर पहुंच गया। काम थोड़ा रहा था तो साथ में ही चलने के लिए कहा और फरमान पेड़ के नीचे बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शाख कटने से पहले टूट गई और फरमान के ऊपर गिर गई। इसमें जान चली गई। बताया कि फरमान की शादी सात महीने पहले बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी फातमा से हुई थी। वहीं जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रो रोकर बेहोश हो गई। पीड़ित पिता ने कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed