{"_id":"67181de541ba6b8e6b08e5c4","slug":"father-said-murdered-his-daughter-for-the-house-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-115722-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिता बोले-मकान के लिए की बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिता बोले-मकान के लिए की बेटी की हत्या
Wed, 23 Oct 2024 03:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। पत्नी की हत्या करने वाले सोनू को मुरादाबाद के थाना कटघर के गांव दौडबाग निवासी उसके ससुर ने चंद्रपाल ने डेढ़ साल पहले एक लाख रुपये दिए थे। ताकि सोनू अपने पुश्तैनी मकान को अपने हिस्से में लगा सके और यही राखी चाहती थी लेकिन सोनू के परिजन नहीं चाहते थे कि मकान दिया जाए।
यह बात चंद्रपाल ने पुलिस को भी बताई है। चंद्रपाल ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से मकान और घेर का बंटवारा चल रहा है। चार लाख रुपये कीमत मकान की तय हुई थी और 16 लाख रुपये घेर के तय हुए थे। यह 20 लाख रुपये चार हिस्सों में बंटने थे। मकान चार लाख रुपये में मिल रहा था तो वह सोनू ने अपने हिस्से में लगा लिया था। अब कुछ दिनों से छोटे भाई की शादी होने की बात चली तो सोनू ने अपनी पत्नी से कहा कि वह घेर में मकान बनाएंगे। यह घर छोटे भाई को दिया जाए। इसलिए विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या कर दी। एएसपी श्रीश्चंद्र का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया है। महिला के भाई रामकुमर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोनू समेत आठ के खिलाफ दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
राखी के भाई रामकुमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मकान खाली कराने के लिए सोनू कह रहा था। जब राखी ने बात नहीं मानी तो सोनू ने अपने पिता भेदा, मां सुमन और भाइयों के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भेदा, सुमन, सोनू, सुनील, मुकेश, लोकेश, सोमवीर और मोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोट
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या जिस चाकू से की गई है वह भी पुलिस ने बरामद किया है। आगे की कार्रवाई जारी है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल