फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal News: Father brutalized his daughter, mother got him arrested, accused sent to jail

Sambhal News: बेटी के साथ पिता ने दरिंदगी, मां ने कराया गिरफ्तार, ग्रामीणों में गुस्सा... आरोपी को जेल

Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
सार

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने दरिंदगी की घटना को मां को दी। तब इस घटना का खुलासा हो पाया।

विज्ञापन
Sambhal News: Father brutalized his daughter, mother got him arrested, accused sent to jail
संभल पुलिस कर ही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने सगी 17 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना लिया। बेटी ने फोन पर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां ने थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि जब घटना अंजाम दी गई तब वह अपने मायके में थी। बेटा कॉलेज पढ़ने गया था। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने कहा कि उनका पति मजदूर है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह मायके में थी और बेटा मुरादाबाद के एक कॉलेज पढ़ाई करने के लिए गया था। घर पर पति और 17 वर्षीय बेटी थी। बताया कि दोपहर एक बजे आरोपी पति ने बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने शाम को पांच बजे फोन पर सूचना दी तो उसको मायके बुला लिया। शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी हजरतनगर गढ़ी थाने पहुंचे। पीड़ित किशोरी और उसकी मां से घटना की जानकारी मिली है।

एएसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

पिता की करतूत से गांव में रोष

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता की करतूत ग्रामीणों को पता लगी तो रोष पनप गया। गनीमत यह रही कि आरोपी को पुलिस ने तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था। यदि आरोपी गांव में ग्रामीणों के सामने आ जाता तो घटना हो सकती थी।



आरोपी पिता की शर्मनाक करतूत से पिता और बेटी का रिश्ता भी कलंकित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर पेशा व्यक्ति ने जो घटना की है। उससे गांव का नाम भी खराब हुआ है। आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए जिससे यह इस तरह के अपराधियों के लिए मिसाल बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed