{"_id":"69fe4464c18f45ad9b02edd1","slug":"father-of-two-children-taken-electronically-file-report-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-135104-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्रा को ले गया दो बच्चों का पिता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्रा को ले गया दो बच्चों का पिता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव से 11वीं की छात्रा को दो बच्चों का पिता बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि छात्रा अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी भी ले गई है। छात्रा की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते शनिवार की सुबह 10 बजे अपनी छोटी बेटी की दवाई लेने के लिए बहजोई गई थी। उस समय घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। मौका पाकर एक युवक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह अपने साथ घर पर रखे सोने के कुंडल, चांदी की पायल और 25 हजार रुपये की नकदी भी ले गई।
मिलने पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी की। बताया जाता है कि आरोपी युवक शादीशुदा है जिस पर दो बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव ईसामपुर निवासी लक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद