फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   father kills his two daughter

मुझसे गलती हो गई, जो मैंने अपनी दो बेटियों को मार डाला.......

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
father kills his two daughter
बहजोई के गांव बमनपुरी कलां में बेटियों के हत्यारे पिता से जानकारी लेते सीओ। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। मुझसे गलती हो गई, जो मैंने अपनी दो बेटियों को मार डाला। यह कहना था उस शख्स का, जिसने अपनी दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी और बेटियों की हत्या को बीमारी का नाम देकर उनके शवों को आनन-फानन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शमशान में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। मौका था दो बेटियों के हत्यारोपी पिता की गिरफ्तारी के बाद सीओ की ओर से किए जा रहे पूरे मामले के खुलासे का।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली परिसर में दोपहर एक बजे करीब पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनपुरी कलां में बीते दिनों दो बेटियों के हत्यारोपी पिता हरि सिंह को सुबह साढ़े आठ बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिता से पूछताछ की गई, तो सामने आया कि वह आए दिन अपनी पत्नी अंगूरी व बच्चों के साथ झगड़ा व मारपीट करता था।
विज्ञापन

इसी गृह क्लेश के चलते सिर पर जुनून सवार हो गया और उसने पूरे परिवार को मारकर खुद मरने का फैसला कर लिया। इसी के चलते उसने सोमवार की रात अपनी दो बेटियों पूजा व जयप्रकांती की गला दबाकर हत्या कर दी और बेटे निशांत की हत्या की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को तो पत्नी ने बचा लिया। इसके बाद परिवार वालों व मोहल्ले वालों को बता दिया था कि दोनों बेटियों की मौत अचानक तबियत खराब होने से हुई है और बेटियों के शवों को गांव के ही श्मशान में दफना कर दाह संस्कार कर दिया था। मुझसे गलती हो गई। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह समेत कांस्टेबिल मानवीर, आयुष व रजनीश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed