फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   father kidnap his own children to bring wife back home in sambhal

पिता ने अपने ही बच्चों को किया किडनैप: बेगम को पाने और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए रची साजिश, पहुंचा जेल

Thu, 17 Nov 2022 08:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 08:10 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर उसके दोस्त नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती निवासी मुशाहिद के घर से बच्चों को बरामद कर लिया। अपहरण करने और साजिश रचने की धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
father kidnap his own children to bring wife back home in sambhal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी तो ग्रामीण ने उसे पाने की हर कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। दिमाग में अपराध पनपा तो अपने ही दो बच्चों के अपहरण की कहानी बना दी। इसमें पत्नी के साथी को फंसाने की साजिश थी और बच्चों के अपहरण होने की सूचना पर पत्नी के घर आने की उम्मीद थी। रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने दो बच्चों के अपहरण के मामले में गहनता से छानबीन की तो सच्चाई सामने आती चली गई। बच्चे बरामद कर लिए गए हैं और आरोपी पिता और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी नूर मोहम्मद ने बुधवार को तहरीर देकर बताया था कि उनके दो बेटे मोहम्मद अदनान व मोहम्मद तैय्यब का मंगलवार को अपहरण किया गया है। बताया था कि वहमुरादाबाद जिले के कोतवाली मैनाठेर अंतर्गत गांव महमूदपुर माफी स्थित मदरसे में पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की तो शिकायतकर्ता पिता पर ही शक गहरा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गहनता से पूछताछ की तो शिकायतकर्ता पिता ही अपहरण का आरोपी निकला। बताया कि उसकी पत्नी कुछ महीने पहले गांव निवासी व्यक्ति के साथ चली गई थी। उसमें रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पत्नी को बरामद कर लिया था लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने प्रेमी के साथ ही रहने का बयान दिया था। उसके बाद वह चली गई। आगे बताया कि वह बच्चों के अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पत्नी के साथी को फंसाना चाहता था और इसके पीछे ये भी मकसद था कि पत्नी जब बच्चों के अपहरण की बात सुनेगी तो घर आ जाएगी। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर उसके दोस्त नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती निवासी मुशाहिद के घर से बच्चों को बरामद कर लिया। अपहरण करने और साजिश रचने की धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

आरोपी की पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथी को फंसाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर यह साजिश की। पुलिस गहन पड़ताल में घटना का खुलासा किया गया है। आरोपी जेल चले गए हैं। -श्रीशचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed