फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father and son accused of murder of student arrested

Sambhal News: छात्र की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Father and son accused of murder of student arrested
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव महोरा लखूपुरा निवासी बीए के छात्र राहुल यादव (19) की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या करने में इस्तेमाल किया गया चाकू और तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एक आरोपी भागा हुआ है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी तेजपाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उनका बेटा विरलेश बुधवार शाम के समय एक कोचिंग सेंटर के पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान राहुल यादव से विरलेश की कहासुनी हो गई। आरोपी ने बताया कि जब बेटे विरलेश से विवाद की जानकारी हुई तो घर में रखा चाकू लेकर मौके पर पहुंच गया। जहां विरलेश को राहुल, कर्रू और रविंद्र गाली गलौज कर रहे थे। इसी बात पर चाकू से राहुल पर हमला किया। इसके बाद कर्रू और रविंद्र पर भी चाकू से हमला किया। इसमें राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी तेजपाल ने पुलिस को अपने घर के सामने लगे पेड़ की जड़ से चाकू भी बरामद करा दिया है। साथ ही भागे हुए आरोपी वीकेश की पुलिस को तलाश है। हत्या में उसको भी आरोपी बनाया गया है। हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में आरोपी बनाए गए पिता और पुत्र गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed