फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   father and doughter dies in road accident

बरात से लौट रहे पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
father and doughter dies in road accident
संभल। बरातियों की कार अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई थी। इसमें नौ लोग घायल हो गए थे। पिता-पुत्री की उपचार को जाते समय मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियां थीं उस घर में पिता-पुत्री की मौत से मातम छा गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात हयातनगर में हुए सड़क हादसे के दौरान घायल हुए मारुति वैन सवार बरातियों में गांव बारीपुर भमरौआ निवासी रविंद्र (27) और उनकी आठ वर्षीय मासूम बेटी छवि की मौत हो गई है। सात अन्य घायल लोगों का उपचार चल रहा है। मृतक रविंद्र के छोटे भाई पुष्पेंद्र की बारात सोमवार की शाम बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर अंतर्गत ग्राम मऊ मछेरा गई थी।
विज्ञापन

रात को करीब सवा दस बजे बरातियों से भरी एक मारुति वैन लौट रही थी। जैसे ही हयातनगर चुंगी पर वैन पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी थी। इसमें वीर बहादुर, विपिन, सत्यपाल, रामफल, रविंद्र, सुनील, सतीश, रविंद्र और छवि घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची हयातनगर थाने की पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी घायलों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए जाते समय रविंद्र और छवि ने दम तोड़ दिया। परिजन शवों को गांव ले गए। शादी के घर में खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया। मंगलवार को पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्रवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed