{"_id":"5a342d424f1c1baf678c1d28","slug":"farming-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर में धरने को संबोधित करते भाकियू प्रदेश सचिव
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय आह्वान पर सभी तहसील मुख्यालयों पर विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया। चंदौसी में भाकियू जिलाध्यक्ष व गुन्नौर में प्रदेश महासचिव/मंडल प्रभारी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया।
गुन्नौर तहसील मुख्यालय पर सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसकी अगुवाई करते हुए प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहाकि भाजपा सरकार ने अचानक से ही 50 से 150 फीसदी तक बिजली दरों को महंगा कर दिया गया। किसी भी वस्तु का मूल्य थोक मूल्य सूचकांक या महंगाई दर के आधार पर तय किया जाता है, जबकि किसानों की फसलों के मूल्य में महंगाई दर से भी कम वृद्धि की जाती है। बिजली दरों में 50 फीसदी वृद्धि से किसान की लागत में भारी इजाफा हो जाएगा।
शासन को बढ़ी दरों को तत्काल ही वापस लेना होगा। एनजीटी के पुराने वाहनों पर रोक के आदेश से ट्रैक्टर को मुक्त किया जाना चाहिए। किसानों को लागत में पचास फीसदी मुनाफा जोड़कर मूल्य तय किए जाने आदि विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी गुन्नौर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मुकेश यादव, वीरेश यादव, अमर सिंह राजपूत, दुर्गपाल कुशवाह, अफसर अली, जीतपाल सिंह, जीराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इधर चंदौसी तहसील मुख्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिसमें जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने विद्युत दरों में वृद्धि का कड़ा विरोध करते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें रामाशंकर शर्मा, मोहर सिंह यादव, डा.चुन्ना, अलबेले सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।