फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers worried about the possibility of diesel shortage

Sambhal News: डीजल किल्लत की आशंका से किसान चिंतित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried about the possibility of diesel shortage
गुन्नौर। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार होने को है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका-इस्राइल व ईरान के बीच युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाह का असर स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। भविष्य में किल्लत की आशंका को लेकर किसान पहले से ही डीजल इकट्ठा करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत हो गई तो गेहूं की कटाई और निकासी प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के चलते वे अभी से डीजल जमा कर रहे हैं, ताकि फसल निकालने में किसी प्रकार की बाधा न आए। क्षेत्र के किसान मदन यादव ने बताया कि दो-चार दिन में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार हो जाएगी। ऐसे में हमें कटाई और निकासी के लिए डीजल की जरूरत पड़ेगी। अगर उस समय डीजल नहीं मिला तो बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी, इसलिए अभी से इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार मांग अचानक बढ़ गई है। एचपी पेट्रोल पंप के प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि फिलहाल डीजल की आपूर्ति हो रही है, लेकिन बढ़ती मांग के कारण प्रत्येक किसान को सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जा रहा है। अभी एक बार में लगभग 50 लीटर तक ही डीजल दिया जा रहा है, ताकि सभी को उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की इस चिंता ने प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी है। यदि समय रहते आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो गेहूं की निकासी पर असर पड़ सकता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed