{"_id":"6036ab3b8ebc3ee97c56fd77","slug":"farmers-will-protest-in-amaroha-panchayat-sambhal-news-mbd3808490153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रजबपुर की किसान महापंचायत में गरजेंगे देश भर के किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रजबपुर की किसान महापंचायत में गरजेंगे देश भर के किसान नेता
विज्ञापन
संभल। पड़ोसी जनपद अमरोहा में स्थित रजबपुर के रामलीला मैदान में 6 मार्च को आयोजित किसान महापंचायत में देश के विभिन्न प्रांतों के किसान नेेता कृषि कानूनों के विरोध में गरजेंगे। भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने संभल और अमरोहा जिले में महापचायत की तैयारी शुरू कर दी है।महापंचायत की तैयारी के लिए चौधरी हरपाल सिंह ने बुधवार को दोपहर मौसमपुर में किसान पंचायत कोसंबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान के असतित्व की लड़ाई चल रही है।
अब नहीं लड़े तो कब लड़ेंगे। अगर तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो धीरे-धीरे करके खेती किसानी कुछ घरानों के हाथ में चली जाएगी। किसान, मजदूर और आम आदमी को महंगा खाद्यान्न खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए भाकियू असली की ओर से आयोजित रजबपुर की महापंचायत में भागीदारी करें।
महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के नेता आएंगे। कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे। मौसमपुर की तैयारी बैठक में भाकियू के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, युवा नेता अर्जुन सिंह, गंगासरन, नत्थू सिंह, रघुवर सिंह, हरसरन सिंह आदि भाग लिया।