{"_id":"645ff1d8fc17e7e4f60cefe8","slug":"farmers-uproar-over-non-availability-of-power-supply-for-three-days-sambhal-news-c-15-1-145251-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन दिन से विद्युत आपूर्ति न मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन दिन से विद्युत आपूर्ति न मिलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे बिजलीघर पर करीब चार गांव के किसानों ने आपूर्ति न मिलने पर हंगामा किया। ढाई घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान बिजली घर के एसएसओ और संविदा लाइनमैन से नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। किसानों को शांत किया गया। इस मामले में बिजली घर के संविदा कर्मी लाइनमैन राम मुकेश ने थाना प्रभारी को किसानों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर से क्षेत्र के किसानों को शासन के नियम के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। जिससे किसानों की मेंथा, मक्का और बाजरे की फसल सूख रही हैं। लगातार विद्युत विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया।
संविदा लाइनमैन राम मुकेश का आरोप है कि करीब 50 किसानों ने बिजली घर पर आकर ईंट पत्थर मारकर बिजलीघर को क्षतिग्रस्त किया है। रास्ते में रोककर सरकारी कामकाज बाधित किया। गाली-गलौज मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे बिजली कर्मचारियों भय का माहौल बन गया है। बिजली घर के मुख्य गेट में तालाबंदी भी की गई है।