फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers told the problem in front of the nodal who came to inspect the land of Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे की भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे नोडल के सामने किसानों ने बताई समस्या, जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers told the problem in front of the nodal who came to inspect the land of Ganga Expressway
संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का निरीक्षण करने के लिए नोडल अधिकारी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की शिकायत की। भूमि अधिग्रहीत के मामले में अवैध वसूली का आरोप लगाया। शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एक किसान का आरोप है कि उसकी भूमि एक्सप्रेस-वे में ज्यादा अधिग्रहीत की जानी है लेकिन लेखपाल को सुविधा शुल्क नहीं दिया तो कम भूमि दर्शायी है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे करीब पवांसा ब्लॉक के गांव अतरासी में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अधि ग्रहीत की गई भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ किसान एकत्र होकर पहुंच गए और आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी भूमि की पैमाईश करते हैं तो रुपयों की मांग करते हैं। मना करने पर काम नहीं करते। गांव अतरासी निवासी छत्रपाल ने कहा कि उसकी 36 बीघा जमीन है जो अलग अलग कर दी गई। लेखपाल रुपयों की मांग करते हैं। जबकि एक ही स्थान पर भूमि होनी चाहिए थी। रामसरन यादव ने बताया कि मेरे माता पिता की जमीन गंगा एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहीत की गई है। जिसमें लेखपाल ने 0.044 एयर का ही बैनामा कराया है। जबकि मौके पर 0.0192 एयर जमीन गंगा एक्सप्रेस-वे में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश को चकबंदी एसीओ और लेखपाल को मौके पर बुलाया था। जिसके लिए पांच हजार रुपये भी दिए थे। नोडल अधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई और किसानों को जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed