धनारी। विभिन्न मांगों को लेकर गुन्नौर तहसील परिसर में भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता ठंड में भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना देने का एलान किया।
तहसील परिसर में धरना पर बैठे किसानों का आरोप है कि खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों से राशन कार्ड बनवाने तथा आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। शिकायतों के बाद भी अधिकारियों द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में किसान अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। किसान अपने हक के लिए ठंड में डटे हैं। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, केपी यादव, नेत्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, दुर्गपाल कुशवाह, हेतराम, तस्लीम, मनोज कुमार, अंकित गुप्ता, राजेेश कुमार, माया गिरी, शिव कुमार, सुरेश कुमार, मेहंदी हसन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।