{"_id":"664be20380a3f6d2ba0a8fb4","slug":"farmers-protested-for-four-hours-against-power-cut-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110649-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने चार घंटे दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने चार घंटे दिया धरना
Tue, 21 May 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 21 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों व किसानों ने पवांसा सब डिवीजन के परिसर में चार घंटे धरना-प्रदर्शन किया। बाद में एसडीओ देहात को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई। एक सप्ताह में समाधान न होने पर चंदौसी में अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है।
भीषण गर्मी में बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है। जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। सोमवार को पवांसा सब डिवीजन पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि अवर अभियंता और लाइन स्टॉफ किसानों के फोन नहीं उठाते हैं। क्षेत्र में कितनी भी बड़ी घटना क्यों ना हो गई हो, इस पर भी गंभीर नहीं दिखते। यह मुद्दा गंभीर है, इसका समाधान न हुआ तो संभल-बहजोई मार्ग को जाम करेंगे। जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने बताया कि किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। इससे किसानों की मक्का और मेंथा की फसल सूख रही है। बिजली घरों की क्षमतावृद्धि की जाए। गांवों में रखें 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करके 63 केवीए के रखे जाएं। गांव किरारी और चाटन-श्यौराजपुर मार्ग की जर्जर लाइनों को तत्काल बदलवाया जाए। किरारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली व्यवस्था की जाए। कैलमुंडी और गंगनेटा में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाया जाए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान यदि एक सप्ताह में नहीं होता है तो एक्सईएन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान गुलफाम सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, जयपाल सिंह, महेश यादव, ओम प्रकाश यादव, शीशपाल यादव, किशनपाल सिंह राणा, राजपाल सिंह, विपिन यादव, महेश यादव, विजेंद्र पाल आदि रहे।