फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers protested due high rate of disel

डीजल की महंगाई पर भड़के किसान, निकाला किसान मार्च

Thu, 06 Sep 2018 01:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Thu, 06 Sep 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
farmers protested due high rate of disel
चंदौसी में पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई के खिलाफ किसान मार्च निकालते भाकियू (अअ) के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
देश में अब तक सर्वाधिक महंगे पर डीजल के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन (अअ) के बैनर तले सैकड़ों किसान मंडी समिति में एकत्र हुए और नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह की अगुवाई में किसान मार्च निकाला। डीजल, खाद आदि की मंहगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन (अअ) के कार्यकर्ता/किसान एकत्र हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय किसान महासंघ के संयोजक चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में किसानों को अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाया था। लेकिन बिजली, डीजल, खाद आदि सभी कुछ महंगा कर दिया गया। यूपी में पूरे देश से महंगी खाद बेची जा रही है। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


किसानों को लागत मूल्य में पचास फीसदी मुनाफा जोड़कर भाव भी नहीं दिया गया। शासनादेश के बावजूद मिलों से 14 दिन के बाद गन्ना बकाया पर ब्याज नहीं दिलाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ बड़ा छल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। 12 सितंबर को अमरोहा में व 17 सितंबर को लखनऊ में कई किसान संगठनों की बैठक होगी। कृषि उत्पादन मंडी समिति से बाइक पर सवार किसानों ने शहर में किसान मार्च निकाल कर किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की। किसान मार्च तहसील परिसर पहुंचा। जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। 

किसान मार्च निकालने वालों में राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव महक सिंह, प्रदेश सचिव आशिक रजा, मंडलाध्यक्ष (युवा) ऋषभ चौधरी, मंडल महासचिव संजीव गांधी, जयवीर सिंह, किशन पाल यादव, बृजपाल सिंह, रामवीर यादव, धर्म सिंह, दिलशाद, वारिश, गोवर्धन, सुलेमान, अर्जुन, जितेंद्र, होशियार, गौरव, अनीस अहमद, हुकुम सिंह मीणा, श्योराज सिंह, शिव सिंह आदि शामिल रहे।

वहीं, संभल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दतावली में किसान पंचायत की। पंचायत में किसान क्रांति यात्रा की तैयारी की गई। यात्रा 23 सितंबर को हरिद्वार से शुरू होगी। दिल्ली में 2 अक्तूबर को पहुंचेगी। वहां पर किासन पंचायत होगी। यात्रा का नेतृत्व नरेश टिकैत और राकेश टिकैत करेंगे। प्रत्येक जनपद से जिलाध्यक्ष अपने नेतृत्व में यात्रा के जत्थे लेकर जाएंगे।


 यात्रा के लिए दतावली में हुई किसान पंचायत में कमेटी का गठन किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर भाकियू की समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष रामऔतार यादव को बनाया गया। उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, सुरेश, सेवाराम, हरीसिंह रहे। विशन सिंह महामंत्री बनाए गए। छत्रपाल सिंह संगठन मंत्री बनाए गए।



योगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। चंद्रकेश यादव को ब्लाक महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत को जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान क्रांति यात्रा के माध्यम से डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने समेत कई मांगों को उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed