फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers protested and alleged fraud

Sambhal News: किसानों ने प्रदर्शन करके धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया

Fri, 07 Mar 2025 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 07 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested and alleged fraud
संभल। अमावती गांव के तीन लोगों ने सीओ कार्यालय पहुंच कर एक व्यक्ति पर जमीन बेचने के बाद भी कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन पर कब्जा देने की बात कहने पर विक्रेता जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव अमावती निवासी प्रताप, हरिशंकर, राजेंद्र और जसवंत ने सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बताया कि उन लोगों ने मिलकर गांव चमरौआ में 14 फरवरी को जमीन खरीदी थी। आरोप है कि अब जमीन विक्रेता कब्जा नहीं दे रहे हैं और रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं। यही नहीं, इस मामले की कहीं पर शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें बताया कि उन्होंने 1.63 करोड़ रुपये से भूमि खरीदी थी। जिन लोगों से जमीन ली वे अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। पता चला है कि यह भूमाफिया हैं। जब इनसे जमीन पर कब्जा दिलाने को कहा तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed