फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers protested, accused the electricity department of arbitrariness

Sambhal News: बिजली विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested, accused the electricity department of arbitrariness
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ताओं व किसानों ने मंगलवार को एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर विभाग पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। मांगों से संबंधित ज्ञापन एक्सईएन की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव गांधी की अगुवाई के यूनियन के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर संभल एक्सईएन के कार्यालय पहुंचे। बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगा प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी चेकिंग और बिजली बिल सही करने के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं। अगर किसी किसान का मीटर खराब है तो उसके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। अधिकारी भी किसानों की समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं। चेतावनी दी कि विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ दस जनवरी को लखौरी बिजलीघर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलशाद, अर्जुन सिंह, अशरफ अली, समरपाल सिंह, मोहम्मद कासिम, मोनू चौधरी, विक्रम सिंह, महबूब हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed