फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers on strike in harsh winter, officers not paying attention

Sambhal News: कड़ाके की सर्दी में धरने पर किसान, सुध नहीं ले रहे अफसरान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers on strike in harsh winter, officers not paying attention
संभल। कड़ाके की इस सर्दी में जहां लोगों की रजाई में भी ठंड दूर नहीं हो रही है। वहीं, भाकियू असली के बैनर तले किसान अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। किसानों की मांग है कि भटौला-हिसामपुर लिंक मार्ग पर गांव भटौला में अंडरपास बने, ताकि आने जाने के लिए उन्हें एक किलोमीटर की दूरी अधिक तय न करनी पड़े। लेकिन अफसरान किसानों की इस मांग को न सिर्फ नजरअंदाज कर रहे हैं, बल्कि सुध भी नहीं ले रहे हैं। भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव का कहना है कि अनिश्चितकालीन धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं कराया जाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह उनकी मांग को गंभीरता से सुनें और यूपीडा के अधिकारियों के समक्ष वार्ता करके इसका हल निकालें। हल नहीं निकालेंगे तो धरना जारी रहेगा। भटौला के राकेश शर्मा ने बताया कि यह बहुत पुराना लिंक मार्ग है। इस पर अंडर पास नहीं बनने से परेशानी होगी। यादराम सैनी ने बताया कि अंडर पास नहीं बनने से किसानों को अपने खेत पर जाने के लिए एक किलोमीटर दूर होकर आना पड़ेगा। इससे लाजिमी ही परेशानी होगी। वहीं, रामचरन सैनी ने कहा कि हिसामपुर से सौंधन होकर रहरा जाने वाला लिंक मार्ग बहुत पुराना है। यहां अंडर पास जरूरी है। इस दौरान रामकिशन सिंह, बालकिशन, राम सिंह, गंगासरन सैनी, मुख्तार अहमद, भीमसैन, राजवीर सिंह, बृजेंद्र, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed