फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers hold tractor-bike march in protest against India-US trade deal.

Sambhal News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर-बाइक मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold tractor-bike march in protest against India-US trade deal.
संभल। देश बचाओ मोर्चा की अगुवाई में भारत-अमेरिका ट्रेड डील (मुक्त व्यापार समझौता) के विरोध में किसानों और मजदूरों ने ट्रैक्टर व बाइक मार्च निकाला। भवानीपुर गांव से शुरू होकर यह मार्च एसडीएम कार्यालय पहुंचा, जहां केंद्र सरकार के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो कृषि, डेयरी, छोटे उद्योग, दुकानदारों, किसानों और खेत मजदूरों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। इसलिए केंद्र सरकार से इस समझौते को तुरंत रद्द करें। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में किसान भवानीपुर में एकत्रित हुए। जहां भारत सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित गेहूं-दूध उत्पाद आयात समझौते का विरोध किया। विरोध स्वरूप यहां से मार्च शुरू किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन संभल आकर एसडीएम विकासचंद्र को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि यह समझौता भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मुद्दे पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 21 जुलाई को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की योजना है। कुलदीप सिंह ने कहा कि देश बचाओ मोर्चा का गठन हुआ है, उसमें 200 से अधिक संगठन शामिल हैं। किसानों की मांग है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में जो कृषि उत्पाद हैं, उन्हें बाहर रखा जाए। बताया कि भारत सरकार अमेरिका से गेहूं और दूध उत्पाद खरीदने का समझौता कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब ये उत्पाद भारतीय बाजार में बिकेंगे, तो यहां के किसान तबाह हो जाएंगे। करतार सिंह ने बताया कि अमेरिका दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं देने को तैयार है, जबकि वहां के किसानों को 80 लाख तक की सब्सिडी मिलती है। इसके विपरीत, भारतीय किसानों को अपनी उपज की लागत भी नहीं मिल पा रही है।

जिला प्रभारी करतार सिंह ने कहा कि अमेरिका कृषि क्षेत्र के पूरे बाजार पर कब्जा करना चाहता है। यदि यह डील होती है, तो भारतीय किसान मुश्किल में पड़ जाएंगे। इस अवसर पर ओमपाल सिंह, राजवीर सिंह, रविंद्र सिंह, कमलवीर सिंह, आशीष कुमार, हरद्वारी सिंह, बंटी, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अंकित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed