फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers hold a 'mahapanchayat' (grand assembly) over sugarcane prices

Sambhal News: गन्ना मूल्य को लेकर किसानों ने की महापंचायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold a 'mahapanchayat' (grand assembly) over sugarcane prices
गुन्नौर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के बैनर तले बुधवार को किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर महापंचायत की। इसमें खाद की किल्लत, गन्ने का उचित मूल्य, बिजली बिलों में गड़बड़ी और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि रबी की बोआई का सीजन शुरू हो गया है लेकिन सहकारी समितियों और बाजार में डीएपी तथा यूरिया खाद नहीं मिल रही है। समय पर खाद न मिलने से बोआई में देरी हो रही है। किसानों ने गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को भी जल्द कराने की मांग उठाई गई। महापंचायत में बिजली के बढ़े हुए बिलों और अनियमित आपूर्ति पर भी नाराजगी जताई गई। कई गरीब परिवारों के राशन कार्ड न बनने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रजत यादव, जिलाध्यक्ष श्रीपाल सिंह, नरेश पाल, रामबाबू, नितेश पंडित, सोनू बैनीबाल, हितेश यादव, वीरपाल सिंह, शेखर, अजय, गौरव, सौरभ, सुमित सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


आंदोलन की दी चेतावनी
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुजर ने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। महापंचायत के बाद किसान जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed