फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers blocked the highway, took out a tractor rally

Sambhal News: हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम, ट्रैक्टर रैली निकाली

Tue, 27 Feb 2024 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 27 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway, took out a tractor rally
जुनावई/धनारी (संभल)। संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत ने जुनावई व धनारी में हाईवे पर दिल्ली लेन पर चार जाम लगाकर चार घंटे धरना दिया। वही हसनपुर मार्ग पर गांव गेलुआं में दो किलोमीटर ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कही भी जाम नहीं लगा।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता सोमवार को सुबह से ही सांकेतिक धरने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जुनावई व धनारी में पहुंच गए। ट्रैक्टर ट्राली को दिल्ली वाली लेन में लगाकर दोपहर 12 बजे से जाम लगा दिया। हालांकि आवागमन के लिए दूसरी लेन को खुला छोड़ा गया था। जुनावई में जाम के दौरान धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के किसान शंभू बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। सरकार ने किसानों की मांगों को मानने के स्थान पर किसानों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस छोड़कर अपने बल का प्रयोग कर रही है। जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। वर्ष 2020- 21 में किसान आंदोलन के दौरान भी समझौता किसानों से किया था। उस समझौते को न मानकर सरकार ने वादा खिलाफी का काम किया है। इसी को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने के लिए आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्र मांग गुन्नौर तहसीलदार सराह अशरफ को सौंपा गया। इसके बाद शाम चार बजे धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर डॉ. दिनेश कुमार यादव युवा जिलाध्यक्ष, नेत्रपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, जबरसिंह यादव, नरेन्द्र सिंह, राजेश मौर्य ,पंकज यादव, नीरज यादव, मिथलेश शास्त्री ,चरणसिंह नेता जी, जगदीश, महावीर सिंह , सर्वेश यादव ,अवधेश कुमार ,शैतान सिंह, दिवाकर, प्रशांत कुमार,मुनेश कुमार, श्योराज, रामसेवक ,अध्यक्षता हम्वीर सिंह, संचालन ओमप्रकाश यादव के द्वारा किया गया।, वही धनारी में मुरादाबाद आगरा मार्ग पर दिल्ली लेन में प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर आगरा मुरादाबाद हाइवे पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर हम सब दिल्ली को कूच करने के लिए तैयार रहे है। तहसीलदार को ज्ञापन देकर शाम चार बजे धरना स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, मंडल महासचिव मुकेश यादव तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, शिशुपाल सिंह, राजपाल सिंह,रामवीर सिंह, गुलफाम सिंह, महेश यादव, के पी राणा, चंद्रप्रकाश यादव, तेजपाल सिंह, महावीर सिंह भोजराज, सुमित राघव, गिरिराज यादव, रामा शंकर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
ये है 15 सूत्र मांग पत्र की प्रमुख मांगे:
- मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण रखने, भोजन ,दवाएं, कृषि, इनपुट और मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं से जीएसटी हटाने,

- पैट्रोलियम उत्पादों एवं रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कम कराने,
- खाद सुरक्षा की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार भौमिक बनाने
- नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने,
- वन संरक्षण अधिनियम 2023 और जैव विविधता अधिनियम और नियमों में संशोधन वापस लेने,
- सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाना चाहिए।
- बिजली संशोधन विधेयक- 2022 को वापस लिया जाना चाहिए।
- कोई भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर न लगाया जाए।
- बेरोजगारी को समाप्त किया जाने के लिए स्वीकृत पदों को भरा जाए।
- कारपोरेट समर्थक पीएम फसल बीमा योजना को वापस लिया जाए।
- जलवायु परिवर्तन सूखा बाढ़ फसल संबंधी बीमारियों आदि के कारण किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सभी फसलों का बीमा की व्यवस्था कराना,
- सभी कृषक परिवारों को कर्ज के जाल से मुक्त करने के लिए व्यापक ऋण माफी योजना की घोषणा भी की जाए।
-----
एक लेन में रखा जाम, दूसरे से रहा आवागमन जारी, पुलिस रही तैनात:
धनारी। जुनावई व धनारी में भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने दिल्ली लेन में चार घंटे जाम रखा। इस दौरान दूसरी लेन आवागमन के लिए चालू रही। सभी स्थानों पर भारी संंख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी को परेशानी नहीं हुई और न ही यातायात प्रभावित हुआ।

-----
250 से अधिक ट्रैक्टर हुए शाम
जुनावई। जुनावई, धनारी में धरना व संभल के गेलुआं में ट्रैक्टर रैली में भाकियू टिकैत के करीब 250 ट्रैक्टर ट्राली शामिल हुए। निर्धारित स्थान पर वाहनों को धरने वाली लेन में खड़ा दिया गया। दोपहर 12 बजे तक किसान तीनों स्थानों पर किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंच गए थे और दो स्थानों पर जाम लगाया गया।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed