{"_id":"626997b54e11544fcb643ad6","slug":"farmers-besieged-sdo-over-power-cut-sambhal-news-mbd4262022175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर किसानों ने एसडीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर किसानों ने एसडीओ का किया घेराव
विज्ञापन
कैलादेवी बिजलीघर पर धरना देते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता व किसान।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के कैला देवी स्थित बिजलीघर पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ एसडीओ विद्युत का घेराव कर कई घंटे प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। समस्या के समाधान के लिए आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त किया।
बुधवार को कैला देवी स्थित बिजलीघर पर एसडीओ विद्युत अनिल कुमार का भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। मांग उठाई कि 18 घंटे बिजली दी जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। मौके पर पहुंचे चंदौसी डिविजन के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों को बताया गया कि बिजली की कटौती होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। डीजल की महंगाई बढ़ने से इंजन से सिंचाई करन से किसान परेशान हैं। इसलिए 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। एसडीओ ने 18 घंटे बिजली की आपूर्ति दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर दो बजे धरना समाप्त हो गया।
भाकियू अराजनैतिक टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष किशनपाल व युवा जिला सचिव जयपाल यादव ने बताया कि सिंचाई के लिए किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या है। इस समय मात्र दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऐसे में किसान परेशान हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।