{"_id":"618d6dd4d558c81f0b210d7b","slug":"farmers-are-being-exploited-even-in-the-name-of-sugarcane-slip-yogendra-sambhal-news-mbd409132433","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का गन्ने की पर्ची के नाम पर भी किया जा रहा शोषण : योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का गन्ने की पर्ची के नाम पर भी किया जा रहा शोषण : योगेंद्र
विज्ञापन
संभल/गवां। गुन्नौर तहसील के गांव रजपुरा में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में किसान नेता पूनम पंडित और योगेंद्र यादव ने किसानों के हक की जंग जारी रखने का आह्वान किया। साथ ही एसडीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह महापंचायत राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद और सोशललिस्ट किसान सभा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें सपाई भी मौजूद रहे।
गुरुवार की दोपहर तीन बजे महापंचायत शुरू हुई। इसमें पूनम पंडित ने कहा सरकार जब तक काले नए कृषि कानून वापिस नहीं लेगी तब तक इसका विरोध जारी रहेगा। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। किसान का इस सरकार ने शोषण किया है और किसान इसका विरोध करते रहेंगे। तीनों कृषि कानून खत्म होने पर ही किसानों का विरोध खत्म होगा।
योगेंद्र यादव ने कहा कि रजपुरा स्थित मिल में गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना सोसायटी समय से पर्ची उपलब्ध नहीं कराता है। जिससे किसानों का शोषण हो रहा है। गन्ना विभाग से तत्काल जांच करा फर्जी सट्टे बंद कराने की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि किसानों का शोषण बंद नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करेंगे। वहीं मंच पर पहुंचे गुन्नौर के सपा पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव ने कहा कि इस सरकार में किसानों का शोषण किया जा रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में एक वर्ष से आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार ने सुनवाई नहीं की। महापंचायत के बाद एसडीएम रामकेश धामा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान केके मिश्र, संदीप पांडेय, प्रदीप हुड्डा, अनिल मिश्र, ब्रजेश यादव, नरेश यादव, होराम सिंह, राजकुमार, प्रेम यादव, अखिलेश यादव, अमित यादव, बिट्टू कश्यप आदि मौजूद रहे।