{"_id":"618ace60fb4149330b4dfae7","slug":"farmers-agitated-for-not-weighing-paddy-at-the-purchasing-center-protest-sambhal-news-mbd4089141103","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर धान की तौल नहीं होने पर भड़के किसान, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर धान की तौल नहीं होने पर भड़के किसान, प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल मंडी समिति में धान की तौल नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल की मंडी समिति में धान की तौल कराने पहुंचे किसानों को पीसीयू का क्रय केंद्र बंद मिला। जिससे गुस्साए किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। तौल कराने की मांग उठाई। किसानों का आरोप है कि कई-कई दिन मंडी में आए हुए बीत जाते हैं, लेकिन तौल नहीं हो पाती।
किसानों ने बताया कि मंगलवार को पीसीयू क्रय केंद्र प्रभारी टरकाते रहे। लेकिन तौल नहीं कराई गई। दरअसल, मंडी समिति में धान खरीद एजेंसी पीसीयू की ओर से क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक क्रय केंद्र पर तौल शुरू नहीं हो सकी। तौल कराने पहुंचे किसानों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और तौल कराने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि क्रय केंद्र प्रभारी लापरवाही दिखा रहे हैं।
तौल कराने के लिए ट्राली में भरकर आए धान खराब थे। इसलिए उनकी तौल नहीं हो सकती थी। इसको लेकर किसान शोर-शराबा करने लगे। किसान जो भी आरोप लगा रहे हैं, वह गलत हैं। उदयपाल, पीसीयू के क्रय केंद्र प्रभारी।