फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer wandering on committees for fertilizer and seeds

Sambhal News: खाद-बीज के लिए समितियों पर भटक रहा किसान

Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmer wandering on committees for fertilizer and seeds
बहजोई (संभल)। मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर पर शनिवार को भाकियू टिकैत की पंचायत हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के चलते किसान समितियों पर भटक रहा है। किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि किसानों को सुबह से शाम तक कतार में खड़े होकर खाद नसीब नहीं हो पा रही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। मंडल उपाध्यक्ष केपी सिंह राणा ने कहा है कि जिले भर में डेंगू व बुखार आदि का प्रकोप है। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे। समय गांव में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। सरकारी अस्पतालों में भी जरूरी दवाएं उपलब्ध रहें। बाहर मेडीकल स्टोर से मंहगी दवा खरीदने की मजबूरी बनी है। चेकिंग के नाम पर विद्युत निगम के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। संविदा कर्मियों की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों से वसूली की जा रही है। छुटटा पशु भी किसानों को परेशान किए हुए हैं। रात में जागकर किसानों को खेतों पर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। समय रहते जिला प्रशासन ने किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, तो बड़ा आंदोलन तय है। संचालन वीरेश यादव ने किया। इस बीच रामवीर सिंह यादव, शीशपाल सिंह, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रामखिलाड़ी यादव, गुलफान सिंह, राजेश कुमार व अतर पाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed