फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer sleeping in the house shot, injured

घर में सो रहे किसान को मारी गोली, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer sleeping in the house shot, injured
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव वीर बहादुर में बुधवार की रात घर में सो रहे किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल किसान के पुत्र की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव वीरबहादुर में बुधवार की रात करीब 12 बजे किसान ओंकार सिंह (50) घर में सो रहा था। पास में ही किसान की पत्नी चंद्रवती, पुत्र भवनेश कुमार व नाती अखिलेश सो रहे थे। आरोेप है कि तभी पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने किसान को गोली मार दी। गोली किसान के हाथ को छूते हुए पेट में जा घुसी। घटना के बाद परिजनों में जाग हो गई।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने आरोपियों को भागते देखा। घायल किसान को आननफानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार सिंह के पुत्र राज बहादुर के गांव के फुलवारी, दाताराम, कालीचरण व गांव दफ्तरा हिमांचल के महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed