फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer sleeping in cattle shed shot, admitted

Sambhal News: पशुशाला में सो रहे किसान को गोली मारी, भर्ती

Sat, 28 Sep 2024 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer sleeping in cattle shed shot, admitted
धनारी (संभल)। गांव गढ़ा निवासी रफेउद्दीन (50) को बृहस्पतिवार की रात पशुशाला में चारपाई पर सोते समय गोली मार दी। पेट के बायीं ओर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। एएसपी अनुकृति शर्मा व सीओ दीपक कुमार तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की रही है।
विज्ञापन

गढ़ा निवासी रफेउद्दीन उम्र 50 पुत्र इस्माइल बृहस्पतिवार की रात घेर में बनी पशुशाला में चारपाई पर सो रहे थे। रात तीन बजे कुछ लोग पहुंचे और गोली मार दी।गोली रफेउद्दीन के पेट के बायीं ओर लगी और खाल चीरती हुई निकल गई। चादर में गोली का छेद था। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घायल को सीएचसी बहजोई भेज दिया। फोरेंसिक टीम बुला कर नमूने लिए गए। पुलिस ने घायल के पुत्र इरशाद की तहरीर पर उसके चाचा जमील, चचेरे भाई दानिश व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी अनुकृति शर्मा व सीओ दीपक कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंच जानकारी की। शीघ्र खुलासा किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस ने जमील को हिरासत मेंं लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में चल रही है रंजिश
रफेउद्दीन व जमील दोनों भाई हैं। दोनों में जमीनी विवाद में रंजिश चल रही है। 31 दिसंबर 2022 को रफेद्दीन ने जमील के साथ मारपीट की थी। मारपीट में जमील ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जो ट्रायल पर चल रहा है। शुक्रवार को मुकदमे की तारीख थी। आरोपी जमील ने बताया कि घटना के समय में अपने घेर में सो रहा था। एक वर्ष पूर्व भी मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया गया था। लेकिन उसने फैसला नहीं किया। जिससे रफेउद्दीन और उसके परिवार वाले उससे रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
घायल के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। -दीपक कुमार तिवारी, सीओ बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed