फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer shot by cattle thief amid siege attempt, condition critical

घेराबंदी कर पकड़ने जाने पर पशु चोर ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot by cattle thief amid siege attempt, condition critical
गुन्नौर क्षेत्र के गांव सैंजना अहरान में किसान के गोली लगने के बाद घर में बैठे परिजन - फोटो : CHANDAUSI
गुन्नौर/चंदौसी(संभल)। संभल के सैंजना अहरान गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की रात पशु चोरों का पीछा कर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगल में पशु चोरों की घेराबंदी की कोशिश की, तभी पशु चोरों ने एक किसान को गोली मार दी। किसान के दायी ओर कनपटी के पास गोली लगी है, उसे उपचार के लिए अलीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। घायल किसान के भाई प्रेमपाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव सैंजना अहरान में मंगलवार की रात डेढ़ बजे के करीब पशु चोर पहुंचे। इस दौरान गांव में चामुंडा देवी मंदिर पर भागवत कथा हो रही थी। ग्रामीण मलखान सिंह मंदिर से घर लौट रहे थे, तभी पशुशाला के पास तीन-चार अनजान लोग बैठे दिखे। किसान ने जब उनसे पूछताछ की, तो वे सभी भागने लगे। मलखान ने शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए और भाग रहे चोरो का पीछा कर लिया। चोर जंगल की तरफ भागे, इस दौरान किसान नबाव सिंह (46) छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। ग्रामीणों का शोर सुनकर नबाव सिंह ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने नबाव सिंह पर फायर कर दिया, गोली नबाव के दायी ओर आंख के पीछे कनपटी के पास लगी। गोली लगने से घायल नबाव सिंह गिर पड़े। इसके बाद चोर भागने में सफल रहे। घायल किसान को अन्य ग्रामीण उठाकर घर ले गए, इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। इस पर परिवार के सदस्य घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए। वहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही गांव पहुंचकर मौका मुआयना की। घायल किसान के भाई प्रेमपाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव में रात के समय पशु चोर गांव सैंजना अहरान में आ गए थे। ग्रामीणों ने उनका पीछा कर लिया था। जंगल में एक किसान ने चोर को पकड़ लिया था। इसके बाद चोर किसान को गोली मारकर फरार हो गए। जांच की जा ही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed