फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला किसान का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging on the noose
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव बबक्ककरपुर में किसान का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोस के गांव में दावत के दौरान हुए झगड़े में किसान आरोपी था और दो दिन से फरार था।
विज्ञापन

गांव बबक्ककरपुर निवासी किसान राकेश कुमार (23) खेती किसानी के साथ दूध बेचने व मधुमक्खी पालन का कार्य करता था। शनिवार की सुबह पांच बजे किसान की पत्नी रिंकी देवी ने पति का शव बरामदे में कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका देखा था। यह देख पत्नी रिंकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजनों में जाग हो गई। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन

राकेश कुमार के भांजे मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। राकेश अपने पीछे पत्नी रिंकी व एक वर्ष पुत्र सुशांत को रोते-बिलखता छोड़ गया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि राकेश का शव घर के बरामदे में प्लास्टिक की रस्सी पर लटका मिला था। पुलिस पहुंचने से पूर्व ही परिजनों ने शव नीचे उतार लिया। किसान शराब पीने का आदि था, जिस कारण परिवार व आस पड़ोस के से विवाद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश का दो दिन पूर्व दावत में हुआ था झगड़ा
जुनावई। किसान राकेश कुमार के भाई अनेक पाल ने बताया कि दो दिन पहले राकेश गांव बसंतपुर में पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के घर दावत खाने गया था। रात के समय गांव लावर के लोगों से किसी बात को लेकर राकेश का झगड़ा हो गया था। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें गांव लावर निवासी ओमपाल घायल हो गया। घटना के बाद राकेश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया था। घटना में घायल ओमपाल ने शुक्रवार को राकेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। घटना के बाद से राकेश फरार चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed