फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer returning home with brother after irrigation was shot, condition critical

Sambhal News: सिंचाई कर भाई के साथ घर लौट रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning home with brother after irrigation was shot, condition critical
सिंचाई कर भाई के साथ घर लौट रहे किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन

धनारी (संभल)। गांव किरतपुर में खेत की सिंचाई कर अपने भाई के साथ घर लौट रहे किसान सत्यवीर (28) को गांव के ही लोगों ने गोली मार दी। गोली बायें कंधे में गर्दन के पास लगी। गंभीर हालत में उसे बहजोई सीएचसी से मुरादाबाद रेफर कर दिया है। आरोपियों में से एक भाई से जमीन खरीदने को लेकर रंजिश बताई जा रही है। घायल किसान के भाई ने पांच लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
धनारी के गांव किरतपुर निवासी सत्यवीर शुक्रवार की रात अपने भाई रूप सिंह के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े बजे दोनों भाई खेत से घर लौट रहे थे। किरतपुर व सिरोलिया के बीच में गांव से करीब 500 मीटर पहुंचने पर आरोपी अचानक सामने आ गए और एक ने गोली चला दी। गोली सत्यवीर के बायें कंधे में लगी और गर्दन तक पहुंच गई। घायल के भाई रूप सिंह ने शोर मचा दिया, जिससे आरोपी मौके से भाग गए। रूप सिंह की सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल सत्यवीर को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई भिजवाया। वहां से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। घायल सत्यवीर के भाई रूप सिंह ने बताया कि उसके भाई ने करीब 12 साल पहले आरोपियों में से एक भाई से दो बार में एक बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन आरोपी ने उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिया। तभी से आरोपी रंजिश रखते थे। रूप सिंह के मुताबिक गोली मारने में पांच लोग शामिल थे। वारदात में तीन सगे भाई, एक उनका बहनोई व एक अज्ञात व्यक्ति शामिल था।
विज्ञापन

- घायल युवक की हालत ठीक है। उसको बहजोई से जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। घायल की पत्नी की तहरीर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदीप कुमार, सीओ बहजोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले ग्रामीणों ने जमीन के करा दिए थे रुपये वापस
धनारी। सत्यवीर मूल रूप से जुनावई क्षेत्र के गांव नदरौली थाना जुनावई का रहने वाला है। करीब 10-12 वर्ष पहले गांव किरतपुर में अपने मामा के गांव में परिवार सहित आकर बस गया। करीब दस साल पहले सत्यवीर ने आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति से आवास के लिए एक बीघा जमीन खरीदी थी। उस समय बैनामा नहीं कराया था। करीब दो माह पहले आरोपी ने सत्यवीर को वह जमीन देने से मना कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। इसको लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने पंचायत की थी। जिसमें जमीन के बदले डेढ़ लाख रुपये आरोपियों से सत्यवीर को वापस दिलाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव था।

पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शनिवार की सुबह मामले में सत्यवीर की पत्नी रीता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में जमीनी रंजिश को लेकर आरोपी दिनेश, उसके भाई चोखे, मुक्ताली सिंह, गांव जसपुर निवासी बहनोई धीरेंद्र व उधल सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed