फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer Ramjeet was murdered by shooting him in the head.

Sambhal News: सिर में गोली मारकर की गई किसान रामजीत की हत्या

Sat, 05 Oct 2024 05:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer Ramjeet was murdered by shooting him in the head.
जुनावई। गांव करियाखेड़ा बगुर्रा के किसान रामजीत की हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी। ये खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। चिकित्सकों ने सिर से गोली निकाल दी है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं मृतक के बेटे मनोज ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के करियाखेड़ा बगुर्रा के रहने वाले रामजीत 50 वर्ष की बुधवार रात ट्यूबवैल पर सोते समय हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उनका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया था। पुलिस की छानबीन में सिर में नुकीले हथियार से वार करने की बात सामने आयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली मारकर हत्या करने का खुलासा हुआ। चिकित्सकों ने सिर से गोली निकाल दी। जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। वहीं शुक्रवार को सीओ प्रदीप कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया। शाम को बेटे मनोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed